तीसरे एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने तीसरे मैच में भारतीय टीम ने मंगलवार को ओमान को 3-0 से मात दे दी। चैम्पियनशिप में अब तक खेले गए तीन मैचौं में भारतीय टीम की यह पहली जीत है।
भारतीय हॉकी टीम ने मैच में शुरू से ही ओमान पर बढ़त बना ली और पूरे मैच के दौरान अपना दबदबा कायम रखा। मैच के 19वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने ओमान की रक्षापंक्ति को भेदते हुए भारत के लिए पहला गोल दागा।
भारत के लिए दूसरा गोल प्रभदीप सिंह के शानदार पास पर तलविंदर सिंह ने किया। 30वें मिनट में किए गए इस गोल की बदौलत भारत ने ओमान पर 2-0 की बढ़त बना ली। मैच के 62वें मिनट में अमित रोहिदास ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को निर्णायक बढ़त दिला दी।























