दिवाली से पहले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स नया रेकॉर्ड बनाने में कामयाब हुआ और बाजार में दिवाली की धूम देखने को मिली। शुक्रवार को सेंसेक्स ने 212943.88 का लाइफटाइम हाई लेवल छू लिया। निफ्टी भी लाइफटाइम हाई से 50 अंक दूर रहा। गौरतलब है कि सेंसेक्स ने 5 साल 10 महीनों के बाद रेकॉर्ड लेवल छुआ। इससे पहले 10 जनवरी 2008 के दिन सेंसेक्स ने 21207 की नई ऊंचाई छुई थी। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 32.29 अंक चढ़ कर 21196.81 और निफ्टी 8 अंक चढ़ कर 6307 पर बंद हुआ।
इससे पहले कमजोर ग्लोबल संकेतों और रुपए के कमजोरी के साथ खुलने के बावजूद सेंसेक्स ने सुबह शुरुआती कारोबार में ही रेकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया। लगातार दो दिन से रेकॉर्ड लेवल पर बंद हो रहे सेंसेक्स ने 9 बजकर 30 मिनट पर 21240 का आंकड़ा टच कर लिया। वहीं, निफ्टी 6300 पॉइंट के पार पहुंचा। नवबंर 2010 के बाद यह पहली बार है कि निफ्टी ने 6300 का लेवल पार कर लिया हो।






















