सीरिया ने रासायनिक हथियार तैयार करने वाले महत्वपूर्ण उपकरणों को नष्ट कर दिया है। हेग स्थित आर्गेनाइजेशन फॉर द प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वीपंस (ओपीसीडब्ल्यू) की ओर से कहा गया है कि सीरिया ने युद्ध सामग्री को जहरीली गैस से भरने वाले उपकरणों को भी नष्ट कर दिया है।






















