सिब्बल ने आरोप लगाया कि मोदी की रेलीओ में लगने वाला करोडो का धन क्या काला नहीं हे ? बीजेपी घिरी कोई जबाब नहीं देते हुए उल्टा अन्यो पर आरोप प्रत्यारोप लगाया . केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को किसी भी मसले पर खुली बहस की चुनौती दी है.सिब्बल ने कहा, “मैं मोदी को बहस के लिए चुनौती देता हूं. वह कोई भी मंच, स्थान, भाषा और मुद्दा चुन सकते हैं. मैं तैयार हूं.”
कपिल सिब्बल ने नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री को भाषण देने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के पास बुनियादी जानकारी का अभाव है और वह काल्पनिक दावे कर रहे हैं.
कपिल सिब्बल ने यह आरोप भी लगाया कि नरेंद्र मोदी की रैलियों के आयोजन में काले धन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को कहा, “इस बात की जांच होनी चाहिए कि उनकी ख़र्चीली रैलियों के लिए धन कौन दे रहा है.”
इससे पहले उन्नाव ज़िले के साधु शोभन सरकार ने सवाल किया था कि नरेंद्र मोदी की रैलियों के इंतज़ाम पर किया जा रहे भारी ख़र्च के लिए धन कहां से आ रहा है?






















