कांग्रेस नरेंद्र मोदी पर ताबड़ तोड़ हमला करने में जुट गई है. केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने पहले तो नरेंद्र मोदी के विजन पर ही सवाल उठा दिया फिर उन्होंने मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है. कपिल सिब्बल ने कहा, ‘मैं मोदी को खुली बहस की चुनौती देता हूं. दिन, समय, जगह और विषय वो तय करें. वे जिस भाषा में चाहेंगे उसमें चर्चा होगी. मैं तैयार हूं पर मैं जानता हूं कि वो कभी ऐसा नहीं करेंगे. आज तक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर सके वो मुझसे क्या बहस करेंगे?’ मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वो पीएम बनने के लिए तो बेहद उत्सुक हैं पर पारदर्शिता और जवाबदेही में विश्वास नहीं करते.मोदी कि रेलिओ में लगनेवाला करोरो का धन कहा से आता हे क्या वह काला नहीं हे ?
केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती देते हुए कहा कि उनके पास देश के भविष्य के लिए कोई योजना नहीं है। सिब्बल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मोदी की शिक्षा और विदेश नीति को लेकर भविष्य की योजना क्या है। उनके पास भविष्य की कोई योजना नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भारत की क्यों मुक्ती चाहते हैं? कांग्रेस ने क्या किया है। मैं मोदी को मेरे साथ बहस करने की चुनौती देता हूं। वह विषय, समय, मंच और भाषा चुन सकते हैं। मैं तैयार हूं। मंत्री ने कहा कि अब तक मोदी एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने लायक नहीं हो पाए हैं, वह बहस में कैसे उतरेंगे। वह सिर्फ भाषण दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री हमेशा गुस्से में और उत्तेजित रहते हैं। सिब्बल ने कहा कि हम उन्हें मुस्कुराते देखना चाहते हैं। वह भारत की संस्कृति के विरुद्ध शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। वह हमेशा कटु और हमलावर नजर आते हैं। कानून मंत्री ने कहा कि यह समय व्यक्तिों से हट कर बड़े विषयों पर बात करने का है। उन्होंने कहा कि वह निष्पक्षता और जवाबदेही की बात करते हैं। गुजरात के लोकयुक्त को देखें, यह उनके हाथ में है, वह उनकी नियुक्ति नहीं करते हैं।





















