फोर्ब्स पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया का सर्वाधिक ताकतवर व्यक्ति करार दिया है. अमेरिका की व्यापार पत्रिका के मुताबिक पिछले साल की तुलना में पुतिन दो स्थान ऊपर चढ़े जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा एक स्थान नीचे खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गए. पत्रिका ने कहा, “पुतिन ने रूस के ऊपर अपना नियंत्रण और मजबूत किया जबकि ओबामा का इस दौरान प्रभाव घटा है. जिसने भी सीरिया संकट और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की गोपनीय सूचनाओं के सार्वजनिक होने की घटनाओं पर निगाह रखी है उसे व्यक्तिगत शक्ति प्रभाव में बदलाव साफ नजर आएगा.”





















