
सरदार वल्लभ भाई पटेल पर नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए वक्तव्य पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा के अस्तित्व पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि अगर लौह पुरुष पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दोनों आज वजूद में नहीं होते।
राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी को यह ध्यान रखना चाहिए कि वह पटेल ही थे जिन्होंने सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देने के चलते संघ पर प्रतिबन्ध लगाया.





















