भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष ताकतों को इकट्ठा होते देख नीतीश कुमार और हमलावर हो गए हैं। वहीं, जवाब में भाजपा की ओर से रविशंकर प्रसाद ने नितीश को तानाशाह बताया . राजगीर से मोदी को हिटलर करार देने के बाद बुधवार को नीतीश ने गुजरात के मुख्यमंत्री पर फासीवाद का तमगा चस्पा कर दिया।
जनता दल युनाइटेड के चिंतन शिविर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र मोदी पर करारा जवाबी हमला बोला।हमारी रैली बड़ी थी, बिहारियों के लिए थी, व्यक्ति के लिए नहीं : मोदी पर नीतीश का वारकल दिल्ली में होने वाली वाम दलों की बैठक में शामिल होने जा रहे नीतीश कुमार ने कहा कि इससे यह न समझा जाए कि वह तीसरे मोर्चे के बारे में सोच रहे हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी साफ कहा कि फिलहाल कांग्रेस के साथ जाने का भी प्रश्न नहीं उठता है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी भाषा लोकतंत्र की नहीं, बल्कि फांसीवादी है। नीतीश ने मोदी के गत दिनों दिए गए भाषण में उठाये गए सभी मुद्दों का सिलसिलेवार जबाब देते हुए मोदी को झूठा बताया,कहा कि अशोक मोर्य वंश के थे ,तक्षशिला पाकिस्तान में हे बिहार में नहीं , और सिकंदर गंगा किनारे नहीं आया,आदि आदि .





















