केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने नरेंद्र मोदी पर उनके उस बयान को लेकर जवाबी हमला बोला जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश की तकदीर अलग होती. तिवारी ने कहा कि अगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पटेल से किया साम्प्रदायिकता नहीं करने और राजनीति से दूर रहने का वादा निभाया होता तो साल 2013 में बीजेपी का पीएम पद का उम्मीदवार कोई और होता. तिवारी ने ट्विटर पर लिखा, ‘अगर संघ ने महात्मा गांधी की हत्या के बाद प्रतिबंध समाप्ति के लिए सरदार पटेल से किये गए वादे का सम्मान किया होता तो 2013 में बीजेपी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार अलग होता.





















