वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आज कहा कि यूपीए सरकार की ‘क्रांतिकारी’ एजुकेशन लोन स्कीम का असर अगले 10 साल में महसूस किया जाएगा। समीप के तिरूमंगलम शहर में केनरा बैंक द्वारा आयोजित लोन फेयर में भाग लेते हुए चिदंबरम ने कहा कि तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री के. कामराज की दूरदृष्टि से आज तमिलनाडु विभिन्न क्षेत्रों में आगे है। कामराज ने स्कूलों का विकास किया और मिडे डे मील योजना शुरू की, जिससे बच्चे स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित हुए। उन्होंने कहा, ‘इसी प्रकार यूपीए सरकार की एजुकेशन लोन स्कीम क्रांतिकारी कदम है और इसका प्रभाव अगले 10 साल में महसूस किया जायेगा.






















