ओस्लो। नार्वे ने सीरिया के रासायनिक अवशेषों को नष्ट करने में सहायता करने के अमेरिका के अनुरोध को आज अस्वीकार कर दिया। उसने कहा है कि उसके पास न तो इसके लिए पर्याप्त स्टाफ है और न ही उपकरण हैं इसलिए नार्वे इन अवशेषों को नष्ट करने का उपयुक्त स्थान नहीं हो सकता।
अमेरिका ने नाटो के सदस्य देश नार्वे से पिछले महीने कहा था कि वह सीरिया के रासायनिक अवशेषों को नष्ट करने में सहायता करे।
नार्वे के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसका देश अमेरिका के अनुरोध पर गंभीरता के साथ विचार कर इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि उसके पास इसके लिए न तो पर्याप्त समय है और न ही जरूरी सुविधाएं।





















