जोधपुर पुलिस यौन शोषण के आरोपी आसाराम के खिलाफ सामने आये प्रकरणों से अब उनके विरुद्ध जिस्मफरोशी का संगठित गिरोह रैकेट चलाने के आरोप लगा रही हे .
नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में जोधपुर की एक स्थानीय अदालत ने आसाराम और चार अन्य आरोपियों की जूडिशल कस्टडी 12 दिनों के लिए बढ़ा दी है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि आसाराम की दीपावली अब जेल में मनेगी। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में चार्जशीट दायर करने के लिए 6 नवंबर तक का समय मांगा, जिसके बाद अदालत ने आसाराम और मामले के अन्य आरोपियों की जूडिशल कस्टडी की अवधि बढ़ाने का आदेश दिया। पीड़ित के वकील मनीष व्यास ने बताया, ‘जांच अधिकारी को आज आरोप पत्र दायर करना था लेकिन उन्होंने इसके लिए और समय मांगा है।





















