
इस बार कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है। भाजपा के 10 वर्षो के शासनकाल में जनता परेशान हुई है। भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार में प्रदेश अग्रणी है। चुनाव में हमारा नारा यही रहेगा कि 10 साल का जवाब दो, भाजपा हिसाब दो।
ये बात गुरुवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय निरुपम ने कही। उन्होंने बताया कि लोकायुक्त छापों में प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों के यहां से 1 हजार करोड़ की संपत्ति उजागर हुई है। 900 करोड़ का पेंशन घोटाला किया गया।





















