वृक्षों को भारतीय संस्कृति में देव का दर्जा दिया हे अब ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने यूकेलिप्टिस के पेड़ों पर सोना के अंश होने की खोज की हे । देश में वृक्षों को नीलकंठ की संज्ञा दी गई हे क्योकि वे कार्बन डाई आक्साइड लेकर प्राणवायु आक्सीजन प्राणियों को उपलब्ध कराते तो हे ही मनुष्य और पशुओ को भोजन देकर जीवित भी रखते हे । वेसे भारत में शमी शीशम और कचनार की पत्तियो को आदिकाल से स्वर्ण के प्रतीक रूप में ही दशहरा पर्व पर आदान प्रदान किया जाता रहा हे ।





















