सिलीकॉन सिटी के नाम से मशहूर बेंगलूर शहर अब देश के उच्च व्यावसायिक संस्थानों में भी अव्वल स्थान पर पहुंच चुका है। एक सर्वेक्षण के अनुसार बेंगलूर ने अपने आधारभूत सुविधाएं, मानव पूंजी और मूलभूत सुविधाएं देकर चेन्नई, मुंबई और पुणे शहर को पीछे छोड़ दिया है।






















