निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने फ्री फेयर और फीयरलेस मतदान के लिए इस बार कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिससे, चुनाव से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मियों, नेताओं व मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। आयोग के निर्देशों पर अमल न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





















