यौन शोषण और रेप केस के आरोपों में घिरे आसाराम की मुश्किलें और बढती जा रहीं हे । सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम द्वारा दायर की गई मीडिया पर रोक लगाने संबंधी याचिका सोमवार को खारिज कर दी।
यौन उत्पीड़न के आरोप में 30 अगस्त को गिरफ्तार किए जाने के बाद से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर से हर रोज आसाराम पर विशेष कार्यक्रम दिखाए जाने से और नए नए खुलासे करते और पीड़ित आते जाने से नए प्रकरण दर्ज हो रहे होने से परेशान आसाराम ने मीडिया पर लगाम लगाने हेतु अदालत से याचना की थी ।
चीफ जस्टिस पी सदाशिवम और जस्टिस रंजन गोगोई की पीठ ने आसाराम की याचिका पर सुनवाई करने से इंकार करते हुए कहा कि इस समय हम आपकी याचिका पर विचार नहीं कर सकते, यदि 72 वर्षीय आसाराम भविष्य में मीडिया की खबरों से प्रभावित महसूस करें तो वह उसके समक्ष फिर से आ सकते हैं , मीडिया को सलाह दी कि वह आसाराम की रिपोर्टिंग पूर्व तय मानक अनुसार करे.






















