वायुसेना अब विश्व में किसी भी सेना का मुकाबला करने में सक्षम है। आकाश मिसाइल और गरुड़ कमांडो फोर्स दुश्मन को नेस्तनाबूद कर सकता है। वायुसेना के विशेष टास्क पर कमांडो कार्रवाई के लिए कमांडो फोर्स गरुड़ तैयार किया गया है। यह नेशनल सिक्योरिटी गार्ड एनएसजी व नेवी मार्कोस के कमांडो की विशेषताओं से संयोजित है। गरुड़ का विशेष प्रशिक्षित फोर्स का पहला बैच वर्ष 2002 में तैयार हुआ।





















