अभी तक आपने रोबोट को केवल मानव की तरह चलते-फिरते देखा होगा लेकिन अब आप उन्हें सांस लेते औऱ बाते करते हुए भी देख सकते हैं। वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला रोबोट ह्यूमन बनाने में सफलता पा ली है। यह मशीनी मानव पूरी तरह प्रोस्थेटिक पाट्र्स से बना है। यह हमारी तरह चल सकता है, बात कर सकता है, यहां तक कि इसका दिल भी धड़कता है।
इस रोबोट ह्यूमन को बनाने वाले वैज्ञानिक रिच वॉकर ने लाइव साइंस को बताया-अभी तक इंसानों के लिए प्रोस्थेटिक पाट्र्स बनाए जाते थे, लेकिन हमने प्रोस्थेट्कि पाट्र्स को ही एक इंसान में बदल दिया।
इस रोबोट को पहली बार दुनिया के सामने लाया गया है। इसे हाल ही न्यूयॉर्क के स्मिथसॉनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया। इसे लंदन की शेडो रोबोट कंपनी ने तैयार किया है।






















