क्लास नौंवी और दसवीं के स्टूडेंट्स के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) कॉमर्स में तीन नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। अभी तक यह सब्जेक्ट्स क्लास 11वी और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए मेन स्ट्रीम के कोर्स थे। लेकिन स्टूडेंट्स कक्षा नौंवी से ही मार्के और एकाउंट्स के बारे में समझ रखें।
इसके लिए नए सत्र में ई-टाइपराइटिंग, एलिमेंट ऑफ बिजनेस, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी कोर्स इन क्लास के बच्चों को पढ़ाए जाएंगे। वोकेशनल कोर्स में भी इन्हें सीबीएसई ने प्रपोज किया था, जिसे स्टूडेंट्स अपनी डिमांड के अनुरूप ले सकते हैं। इस कोर्स के माध्यम से स्टूडेंट्स को एकाउंटेंसी, नया कारोबार शुरू करने में क्या सावधानी रखें, लागत, निवेश आदि के बारे में क्लास में पढ़ाया जाएगा।
दो घंटे की होगी परीक्षा
इन कोर्स को हर साल सम्मेटिव और फॉर्मेटिव असेसमेंट के लिए पढ़ाया जाएगा। हर टर्म में दो फार्मेटिव असेसमेंट होंगे। दोनों में ही स्टूडेंट्स दस-दस परसेंट माक्र्स कवर करेंगे। इसके माध्यम से स्टूडेंट्स को एनुअल एग्जाम में 30-30 परसेंट माक्र्स लाने होंगे।





















