प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही नक्सलियों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। खासकर बस्तर के संदर्भ में देखा जाए तो नक्सलियों ने अपने मंसूबे स्पष्ट कर दिए हैं। पखांजूर अंचल के कई पीवी नंबरों सहित आसपास के गांवों में बैनर-पोस्टर लगाकर उन्होंने चुनाव के बहिष्कार व जनता की सरकार बनाने की अपील की ।





















