सूरत की दो बहनों से रेप के मामले में रविवार को एटीएस ने आसाराम को उसकी पत्नी और बेटी के सामने पूछताछ की। पुलिस ने तीनों को एटीएस मुख्यालय में लाकर एक एक कर सभी से सवाल पूछे। आसाराम के रसोइये से भी इस बाबत पूछताछ की गई है। दूसरी ओर इसी मामले में वांछित आसाराम बापू के बेटे नारायण साई का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वह वेश बदल कर भागता फिर रहा है।





















