मप्र हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर होंगे। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने उनके नाम को पहले ही हरी झंडी दे दी है।
न्यायमूर्ति खानविलकर वर्तमान में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। वे स्थानांतरित होकर मप्र आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें राज्य सरकार से एनओसी लेने की आवश्यकता नहीं है। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह राजभवन में राज्यपाल रामनरेश यादव चीफ न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर को मप्र के नए चीफ जस्टिस की शपथ ग्रहण कराएंगे।





















