
ओंकारेश्वर । तीर्थनगरी में नर्मदा किनारे देवी अहिल्याबाई होलकर ट्रस्ट की अरबों रुपए की संपत्ति मध्यप्रदेश शासन ने अधिग्रहीत कर ली है। ओंकारेश्वर की नौ संपत्तियां शासन के नाम से दर्ज कर ली गई हैं। अब इन पर कब्जा लेना बाकी रहेगा। शासन के नाम से संपत्तियां दर्ज किए जाने का ब़़डा कारण ट्रस्ट के कतिपय लोगों द्वारा मनमाने ढंग से उपयोग करना है।





















