बालाघाट। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में बृहस्पतिवार को दस वर्षीय बाघ का शव मिला। बाघ के शरीर में चोट के निशान नहीं पाए गए। डॉक्टरों ने बाघ को जहर देने की आशंका जताई है। हालांकि प्रयोगशाला से इसके नमूनों की फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह पता चल सकेगी। उल्लेखनीय हे कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा वन्य तथा जीव सरक्षण के दिशा निदेश के पश्चात भी बाघो कि संख्या लगातार कम हो लुप्त होने कि स्थिति में हे .






















