कुमारमंगलम ने चिदंबरम से मुलाकात कर कहा की कोई गलती का प्रश्न ही नहीं हे सब स्थिति स्पस्ट हो जाएगी
क्या राजनेतिक स्वार्थ से आरोप लगाये ? प्रख्यात उद्योगपति कुमारमंगलम ने कहा उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया
कोयला आवंटन में कथित अनियमितता मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एफआईआर में नाम आने के बाद आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने आज वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की। बिड़ला ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। लेकिन इस मामले के कारण बैंकिंग लाइसेंस के आवेदन को लेकर चिंता जरूर बढ़ गई है।चिदंबरम के साथ बैठक के बाद बिड़ला ने कहा, ‘हमने सीबीआई की एफआईआर के बारे में वित्त मंत्री से बात की है। लेकिन इसके अलावा भी कई मुद्दों पर उनसे बातचीत हुई। सरकार के साथ बात होती रहती है। बिड़ला समूह कई कारोबार से जुड़ा है ऐसे में विभिन्न मसलों पर हम वित्त मंत्री के साथ बातचीत करते हैं























