
सोना निकलेगा तो यूपी की बल्ले-बल्ले हो जाएगी, सोना मिला तो डॉलर के बराबर रुपये की कीमत होगी, देश की गरीबी दूर होगी। सोना निकलेगा तो उन्नाव के विकास में उसका इस्तेमाल होना चाहिए.। जितने मुंह उतनी बातें। आजकल सोशल नेटवर्किग के अड्डों पर उन्नाव के डौंडिया खेड़ा का छिपा खजाना आजकल बातूनियों की जंग का मैदान बना हुआ है ! अब ये तो भगवान ही जानता है की खजाना निकलेगा या नहीं, पर खजाने का ‘जिन्न’ बाहर आ चूका है !!























