कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे (मनमोहन) उनके राजनीतिक गुरु हैं और मनमोहन सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यो की कोई तुलना नहीं की जा सकती. पंजाब के इस कस्बे में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मेरे दो राजनीतिक गुरु हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह.” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने जिस तरह के विकास कार्य किए वैसा काम किसी और ने नहीं किए.” उन्होंने पंजाब के लोगों को ‘प्रधानमंत्री देने के लिए धन्यवाद दिया.’





















