स्टॉकहोम: कनाडा की प्रख्यात लेखिका एलिस मुनरो ने इस वर्ष का साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीत लिया है। उन्हें सिद्धहस्त कथा लेखिका के रूप में जाना जाता है। स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव पीटर एंग्लंड ने गुरुवार को पुरस्कार की घोषणा की। 82 वर्षीया मुनरो साहित्य का नोबेल जीतीने वाली 13वीं महिला हैं। सभी क्षेत्रों के पुरस्कारों को मिला दें तो वह नोबेल पुरस्कार जीतने वाली 44वीं महिला हैं। नोबेल पुरस्कार की निर्णायक समिति ने मुनरो को `समकालीन लघु कहानी का सिद्धहस्त रचनाकार` कहा है।





















