आखिर सचिन ने सन्यास कि घोषणा की, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में अपना 200वां टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। क्रिकेट के बेताज बादशाह सचिन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की एक विज्ञप्ति में अपने संन्यास की घोषणा की। अभी तक अटकलें लग रही थी कि सचिन इस सीरीज के बाद भी खेलते रहेंगे लेकिन टेस्ट तथा वनडे में सर्वाधिक मैचों, रनों एवं शतकों के विश्व रिकार्डधारी ने यह घोषणा कर इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।





















