गृहस्थ संत आचार्य पंडित देवप्रभाकर शाश्त्री दद्दा जी सिंहस्थ महाकुंभ महापर्व उज्जैन शिविर में पधारे , शिष्यो ने अगुवाई पूजन कर आरती उतारी , भक्तो में भारी उत्साह , दद्दा जी ने सिंहस्थ को और अधिक आनंदमयी बनाने के लिए, शासन द्वारा अपनाई गयी नवीन श्रद्धालु उन्मुख व्यवस्थाओ की, भूरि भूरि प्रशंसा की,
दद्दा जी ने कहा कि अमृतमयी मोक्षदायिनी माँ क्षिप्रा के पवित्र मनोरम तट पर, दिन प्रति दिन लाखो लाख सनातन श्रद्धालु विभिन्न शिविरो प्रदर्शनियों अनुष्ठान कथाओ भजन सत्संग प्रवचनो का लाभ ले ज्ञान व भक्ति रस में डूबे हुए हे, तीर्थयात्री ही नहीं देश विदेशो से पर्यटक, यहाँ किये गये अत्याधुनिक प्रबंधो का अध्धयन करने आ रहे हे , संत साधू समाज भी महाकाल की उज्जयिनी के सिंहस्थ के आनंद में सराबोर हे।























