



नईदिल्ली: भारतीय राजनीति में नये युग की शुरुआत , देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने आज शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस अभूतपूर्व भव्य गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। देश में उत्साह , समथको ने दिवाली मनाई, विश्वव्यापी जश्न का माहोल .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य मंत्रियो ने शपथ ली है जिनमें 24 कैबिनेट स्तर के, 10 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और 12 राज्यमंत्री हैं.
कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह
सुषमा स्वराज
अरुण जेटली
वैंकेया नायडू
नितिन जयराम गडकरी
डीबी सदानंद गौड़ा
उमा भारती
डॉक्टर नज़मा हेपतुल्लाह
गोपीनाथ राव मुंडे
रामविलास पासवान
कलराज मिश्र
मेनका संजय गांधी
अनंत कुमार
रविशंकर प्रसाद
अशोक गजपति राजू
अनंत गंगाराम गीते
हरसिमरत कौर बादल
नरेंद्र सिंह तोमर
ज्वेल उंराम
राधा मोहन सिंह
थावर चंद गहलोत
स्मृति ज़ुबिन ईरानी
डॉक्टर हर्षवर्धन
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह
इंद्रजीत सिंह राव
संतोष कुमार गंगवार
श्रीपद येसो नाइक
धर्मेंद्र प्रधान
सरबानंद सोनोवाल
प्रकाश जावड़ेकर
पीयूष गोयल
डॉक्टर जितेंद्र सिंह
निर्मला सीतारमन
राज्यमंत्री
जीएम सिद्धेश्वर
मनोज सिन्हा
निहालचंद
उपेंद्र कुशवाहा
राधाकृष्णन पी
किरण रिजिजु
कृष्णपाल
डॉ़क्टर संजीव कुमार बालियान
मनसुख भाई धनजीभाई वसवा
राव साहेब दादा राव पाटिल दानवे
विष्णु देव साए
सुदर्शन भगत
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता आतिशबाज़ी करते रहे.
इससे पहले, कड़क सुरक्षा इंतज़ामों के बीच मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लगभग 4,000 अतिथियों को आमंत्रित किया गया था जिनमें सार्क देशों के शासनाध्यक्ष भी शामिल हैं और यह अपनी तरह का पहला अवसर था. शपथग्रहण समारोह में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हुए . पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़
इनमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़, नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला, अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई, श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे, मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल ग़यूम और भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोब्गे शामिल हैं.
हामिद करज़ई, अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति
बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व वहां की संसद की अध्यक्ष डॉक्टर शिरीन शर्मिन चौधरी ने किया. मॉरिशस की ओर से प्रधानमंत्री नवीन रामग़ुलाम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.
दिल्ली पुलिस ने शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ामों के तहत 6,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था.
इस दौरान नई दिल्ली ज़िले में निषेधाज्ञा लगाई गई. दिल्ली पुलिस ने राजपथ, विजय चौक, साउथ एवेन्यू मार्ग, नॉर्थ एवेन्यू मार्ग, डलहौज़ी रोड और चर्च रोड पर शाम चार बजे से आठ बजे के बीच वाहनों की सामान्य आवाजाही रोक दी थी.
स्वामी सत्यमित्रानंद, शंकराचार्य,साध्वी ऋतंभरा, श्री श्री रविशंकर जेसे साधू संत गण , संघ परिवार के वरिस्ठ स्वयंसेवक अधिकारी , क़ारोबारी जगत के कुछ दिग्गज भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे जिनमें मुकेश अंबानी का नाम प्रमुख है , अनिल अंबानी भी पहुंचे हैं. कुमार मंगलम बिडला, शशि रूइया, गौतम अडानी और वी एन धूत, भी शामिल हुए हैं. शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल भी पहुंचे. अभिनेताओं में विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, उनकी पत्नी हेमा मालिनी, सलमान ख़ान, विवेक ओबेरॉय, शत्रुघ्न सिन्हा और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी, खेल जगत सुनील गावसकर और कई दिग्गज विचारक मीडिया घराने, भी अपने अपने अंदाज़ में नज़र आ रहे थे.






















