p>
लंदन। मैसूर के 18वीं सदी के प्रसिद्द मुस्लिम शासक टीपू सुल्तान राम नामी अंगूठी पहनते थे। मैसूर के 18 वीं शताब्दी के विख्यात शासक टीपू सुल्तान की एक सोने की अंगूठी नीलामी में अपने अनुमानित कीमत से 10 गुना कीमत पर 1,45,000 (एक लाख पैतालीस हजार ) पौंड में बिकी। विरासत को लेकर आवाज बुलंद करने वाले समूहों की आलोचना के बीच, मध्य लंदन में नीलामी गह क्रिस्टी ने कहा कि 41.2 ग्राम की अंगूठी नीलामी में हिस्सा लेने वाले को बेची गयी, जिसका नाम उजागर नहीं किया गया है।
खबर के मुताबिक, इस अंगूठी पर देवनागरी लिपि में भगवान राम का नाम लिखा है। अपने अनुमानित कीमत से 10 गुना से भी अधिक पर 145,000 पौंड में इसकी नीलामी हुयी। बताया जाता है कि श्रीरंगपटिटनम में 1799 में ब्रिटिश इंडिया कंपनी के सैनिकों से लड़ाई में टीपू सुल्तान के मारे जाने के बाद उनके शव से यह अंगूठी निकाली गयी थी। नीलामी गृह ने इसके बारे में उल्लेख किया, यह अद्भुत है कि महान मुस्लिम योद्धा हिंदू देवता के नाम वाली अंगूठी पहने हुए था।























