नई दिल्ली: १२५ साल पुरानी कांग्रेस का दुर्भाग्य हे की गाँधी परिवार को लोकसभा चुनावों में जनता ने नकार दिए जाने के बाद , मिली करारी हार के बाद हताश कांग्रेस नेता जनता से जुड़ने और उनके लिए संघर्ष करने की बजाये पार्टी के भीतर फिर केवल गाँधी परिवार लगाकर राहुल के असफल होने पर अब प्रियंका गांधी में चमत्र्कार की आस लगाये बेठे हे , प्रियंका को राजनीति में आगे लाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। आज कम से कम दो दरबारी नेताओं ने कहा कि वह एक ‘बिग फाइटर’ हैं और जनता से जुड़ने की उनमें ‘स्वभाविक क्षमता’ है।
निवर्तमान खाद्य मंत्री केवी थामस ने कहा, ‘एक कांग्रेसजन होने के नाते हमारी इच्छा है कि प्रियंका को मुख्य कार्यक्षेत्र में आना चाहिए। उन्हें अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ एक टीम के रूप में काम करना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘प्रियंका एक बिग फाइटर हैं। हमने इस चुनाव में इस बात को देखा है। अनेक लोग उनमें मैडम इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। उनमें लोगों को आकर्षित करने की क्षमता है।’
वहीं निवर्तमान मानव संसाधन मंत्री एमएम पल्लम राजू ने कहा कि प्रियंका हमेशा सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मददगार रही हैं। वह आगे आएंगी यह व्यक्तिगत पसंद है… मैं समझता हूं कि उनमें जनता से जुड़ने की स्वभाविक क्षमता है। दरअसल यह एक ताकत है।






















