नई दिल्ली . नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक जेएन चौधरी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में दो से ढाई सौ आतंकी सक्रिय हैं। इनमें ज्यादातर फिदायीन हैं, इसलिए राज्य में सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
डीआरडीओ की लेसर साइंस एंड टेक्नालॉजी सेंटर लैब के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित समारोह में चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान स्थित संगठन वहां से आतंकियों को भेजने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। उग्रवादी मरने, मारने और तबाही मचाने को तैयार होकर आते हैं। यही वजह है कि सुरक्षा ज्यादा मुश्किल हो गई है। चौधरी ने कहा, लश्कर-ए-तैयबा और इंडियन मुजाहिदीन जसे संगठन जाे भारत में सक्रिय हैं, उनके निशाने पर राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के अलावा देश का आम आदमी भी है।






















