नई दिल्ली. केजरीवाल नेतृत्व के दिन प्रतिदिन के मनमोजी स्टंटो से तंग आकर आम आदमी पार्टी (आप) की फाउंडर मेंबर शाजिया इल्मी पार्टी छोड़ सकती हैं। पार्टी के कामकाज से नाराज शाजिया ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। शाजिया आज(शनिवार) पार्टी छोड़ने की घोषणा कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि वह शनिवार दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
शाजिया इल्मी ने कहा कि पार्टी को अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत है। इल्मी ने कहा की पार्टी ने एक के बाद एक काफी गलतियां की हैं, अब पार्टी को आत्ममंथन और रणनीति में बदलाव की जरूरत है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल नेतृत्व के दिन प्रतिदिन के मनमोजी स्टंटो से तंग आकर कार्यकर्त्ता नाराज हे. फाउंडर चेहरा शाजिया इल्मी लोकसभा चुनाव में हार के बाद से नाराज हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। बता दें शाजिया चुनाव में दिल्ली के किसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें गाजियाबाद से उम्मीदवार बनाया था। शाजिया को गाजियाबाद से हार का सामना करना पड़ा था और वे पांचवें स्थान पर रही थीं, जिससे की उन्हें अपनी असली सतही ज्ञात हो गयी.
कई मुद्दों पर अलग राय
लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद केजरीवाल दिल्ली में दोबारा सरकार बनान चाहते थे जिसमे की कांग्रेस के इनकार के बाद आम आदमी पार्टी में आये कार्यकर्त्ता बापस जा रहे हे जिन्हें रोकने के लिए केजरीवाल जेल जाने का स्टंट चल फिर से पार्टी को जिन्दा रखने की आखिरी कोशीश में हे.
तिहाड़ प्रदर्शन में भी नहीं दिखाई दी
केजरीवाल और योगेंद्र यादव के जेल जाने के वक्त भी शाजिया वहां दिखाई नहीं दी थीं। जबकि पार्टी के अन्य नेता और समर्थक जेल के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए थे। लेकिन पार्टी के दो नेता शाजिया और कुमार विश्वास ही वहां नजर नहीं आए थे।






















