नईदिल्ली.देश तथा जनता से कटी कांग्रेस अपनी कार्य प्रणाली की गलती मानने की बजाये लोकसभा चुनावों में मिली जबरदस्त हार का ठीकरा विज्ञापन एजेंसी पर फोड़ , आखिरकार कांग्रेस , जनता की नब्ज को पहचानने की फिर भूल का रही हे और एड एजेंसी के भरोसे होने की स्थिति प्रकट कर अपना संगठन का दिवालियापन प्रदर्शित कर रहे हे . संगठनविहीन और निरुत्साहित कार्यकर्त्ता वाली इस पार्टी ने इन चुनावों में अपने औंधे मुंह गिरने के लिए सीधे तौर पर अपनी जापानी एड एजेंसी डेंट्सू को जिम्मेदार बताया है.
कांग्रेसी दिग्गजों ने कहा कि जापान की इस एड एजेंसी के कारण ही पार्टी को इन चुनावों में मुंह की खानी पड़ी. गौरतलब है कि कांग्रेस ने राहुल गांधी को चमकाने के लिए इस एजेंसी को तकरीबन 600 करोड़ रुपये में हायर किया था, लेकिन नतीजा सबके सामने है. कांग्रेस के एड एजेंसी के अभियान बीजेपी के समग्र चुनावी रणनीति और एड अभियान के सामने कहीं टिक नहीं पाए.
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि डेंट्सू इन चुनावों में मिली करारी हार से अपने आपको अलग नहीं रख सकती. इसके लिए यही दोषी है. जबरदस्त पैसा पानी की तरह बहाया गया. चाहे वो क्रिएशन में हो या फिर विज्ञापन बांटने में, लेकिन सब कुछ पानी में ही चला गया. पार्टी की फिजा इन चुनावों में नहीं बन पाई.
हालांकि डेंट्सू के भारत के प्रवक्ता का कहना है कि हमारी ओर से पूरे काम में पारदर्शिता बरती गई. कहीं कोई पैसा बेतरतीब तरीके से नहीं खर्च किया गया. एक-एक पैसा वाजिब ढंग से यूज किया गया है. राहुल सोनिया की देश के हर मुद्दे से अनुपस्थिति की छवि से बेचारी एड एजेंसी कांग्रेस को केसे उबार सकती हे?























