नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की चुनाव के समय वाराणसी में गंगा आरती की इच्छा भले ही पूरी न हो सकी हो। लेकिन मोदी अपनी यह इच्छा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जरूर पूरी करेंगे।
जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद यानि 17 मई को नरेंद्र मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में जाएंगे। वाराणसी में पहुंचने के बाद मोदी गंगा आरती में शामिल होंगे। वहीं आरती के बाद मोदी वाराणसी के प्रसिद्ध भगवान विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगे।
मोदी के आगमन को लेकर वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने मोदी के स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां कर रखी हैं। वाराणसी में मोदी का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर मिठाइयां बांटने की भी तैयारी की गई है।
गौरतलब है कि गौरतलब है कि इससे पहले वाराणसी में मतदान से पहले मोदी को बेनियाबाग में रैली करने की इजाजत नहीं दी गई थी जिससे नाराज होकर, मोदी ने गंगा आरती भी छोड़ दी थी।























