लखनऊ:मंथन. बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती सरकार बनाने के लिए बीजेपी या उसकी अगुवाई वाले एनडीए को किसी तरह और किसी भी कीमत पर समर्थन देने से इनकार कर चुकी हैं। हालांकि आज जब उनसे पूछा गया कि वह यूपीए को समर्थन देंगी या नहीं, तो उन्होंने अपने पत्ते खोलने से इनकार कर दिया।
मायावती ने यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता संतुलन के नए केंद्र के रूप में उभरेगी। बसपा किसी मोर्चे में शामिल नहीं होगी और लोकसभा चुनाव में वह इतनी सीटें जीत जाएगी कि उसे धर्मनिरपेक्ष ताकतों को खुद से जोड़ने का दमखम हासिल होगा।
उन्होंने कहा ‘अब यह स्पष्ट हो गया है कि कोई भी राजनीतिक दल केंद्र में अपने बलबूते पर सरकार नहीं बना सकेगा। उम्मीद है कि पार्टी अकेले उत्तर प्रदेश के बलबूते पर ही केंद्र में सत्ता का संतुलन बनकर उभरेगी.. मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि अगर सरकार बनाने की बात आई तो बसपा बीजेपी या एनडीए से समर्थन नहीं लेगी।’
हालांकि जब उनसे पूछा गया कि अगर कांग्रेस या यूपीए उन्हें सहयोग करके प्रधानमंत्री पद की पेशकश करता है, तो बसपा क्या करेगी, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी भावी रणनीति का खुलासा नहीं करूंगी। कुछ तो नतीजों पर भी छोड़ दीजिए।’
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जाति आधारित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि मोदी किसी भी पिछड़ी जाति से संबंध नहीं रखते। यही वजह है कि उनके तमाम बार पूछे जाने के बावजूद भाजपा नेता ने अपनी जाति नहीं बताई।
लखनऊ। देश में हो रहे लोकसभा चुनाव चलते बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर विरोधी दलों पर निशाना साधा है| उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को वाराणसी में विरोधी दलों द्वारा किये जा रहे रोड शो को मुख्य मुद्दा बनाया| मायावती ने कहा कि रोड शो के बहाने हवा बनाने की कोशिश की जा रही है| सभी लोगों के कार्यक्रम में बाहर से आए हुए लोगों की भीड़ थी| इनके रोड शो की वजह से ही स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा|
मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता रोड शो के बहाने बाहरी लोगों का जमावड़ा कर काशी के लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि वाराणसी में सभी विरोधी पार्टियां बाहरी लोगों के भरोसे अपनी-अपनी हवा बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं| मायावती ने निर्वाचन आयोग से यह भी मांग की है कि बाहर से आए हुए लोगों को तत्काल चिन्हित कर उन्हें वहां से हटाया जाए| साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से यह भी कहा कि भविष्य में रोड शो जैसे कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाई जाए ताकि इसकी वजह से लोगों को परेशानी न हो।
माया ने कहा कि वाराणसी में सभी विरोधी पार्टियां बाहरी लोगों के भरोसे अपनी-अपनी हवा बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। मायावती ने निर्वाचन आयोग से यह भी मांग की है कि बाहर से आए हुए लोगों को तत्काल चिन्हित कर उन्हें वहां से हटाया जाए। बसपा मुखिया ने कहा कि मोदी के रोड शो के दौरान बाहर से आए हुए लोग बनारस में बड़े पैमाने पर जमे हुए हैं। लोग मंदिरों में दर्शन और पर्यटक बनकर रूके हुए हैं। इन सब लोगों को समय रहते बाहर निकाला जाए। मतदान के दिन ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।
मायावती ने कहा कि निर्वाचन आयोग तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर बाहर से आये हुए लोगों को चिन्हित कर वहां से हटाने का काम करे। मायावती ने मोदी पर चुनाव के दौरान जातिवादी राजनीति करने का भी आरोप लगाया।






















