चंडीगढ़: होशियारपुर से बसपा के लोकसभा उम्मीदवार भगवान सिंह चौहान ने योगगुरु बाबा रामदेव की कथित दलित विरोधी टिप्पणी को लेकर उन पर एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है।
रामदेव के राहुल गांधी के सन्दर्भ में दिए गए अश्लील और दलित विरोधी बयान को लेकर बसपा नेता ने रविवार को होशियारपुर बस स्टैंड के पास रामदेव का पुतला जलाते हुए कहा था, ‘जो उनका (रामदेव) सिर मेरे पास लाएगा, उसे मैं एक करोड़ रुपये देने को तैयार हूं।’
भगवान सिंह चौहान ने आज कहा कि वह ‘रामदेव को लेकर अपने बयान को सही ठहराते हुए कहा कि ‘मेरे बयान में गलत क्या है, अगर रामदेव अश्लील और दलित विरोधी बयान से पूरे महिला समुदाय का अपमान कर सकते हैं तो मैं इस तरह का बयान क्यों नहीं दे सकता।’
होशियारपुर के उपायुक्त तनु कश्यप ने प्रशासन को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।























