नईदिल्ली.लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में सात राज्यों-आंध्रप्रदेश, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तथा दो केंद्र शासित प्रदेशों दादरा और नागर हवेली तथा दमन एवं दीव के संसदीय क्षेत्रों में बुधवार को मतदान सम्पन्न हो गया। बिहार, यूपी और गुजरात में तो मतदान के रिकॉर्ड बन गए। अन्य राज्यों में भी मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा।
इस चरण में उप्र की 14 लोकसभा सीटों के अलावा, बिहार की सात, गुजरात की सभी 26, पंजाब की सभी 13, पश्चिम बंगाल की नौ, आंध्र प्रदेश की 17, जम्मू एवं कश्मीर, दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव की एक-एक सीटों पर मतदान हो रहा है। गुजरात और पंजाब की सभी सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ।
इस चरण में कुल 89 लोकसभा सीटों पर 13.90 करोड़ मतदाता 1,200 से अधिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 1,52,673 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। इस चरण के तहत गुजरात में सर्वाधिक 334 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि दमन और दीव में सबसे कम चार प्रत्याशियों के बीच लड़ाई है। इसके अलावा बुधवार को ही आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र की 119 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है, जबकि बिहार में एक, गुजरात में सात, उत्तर प्रदेश में दो और पश्चिम बंगाल में एक विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ।
सातवें चरण में 341 करोड़पति उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है और सबसे अमीर उम्मीदवार आंध्र प्रदेश के कोडा वी रेड्डी हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 528 करोड़ रुपये की है। अब तक छह चरणों में कुल 394 सीटों के लिये मतदान हो चुका है और इन सभी चरणों में औसतन 66 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में भयंकर गर्मी के बावजूद सातवें चरण में सामान्य से भारी मतदान
इस चरण में नरेन्द्र मोदी, सोनिया गांधी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और अरुण जेटली जैसे शीर्ष नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है।
आज लोकसभा की जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें गुजरात की सभी 26 सीटें और पंजाब की 13 सीटें शामिल थीं जहां कुल 13. 83 करोड मतदाता हैं।
पंजाब में रिकार्ड 73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर 81. 35 प्रतिशत और गुजरात में 62 फीसदी मतदान हुआ। गुजरात में पिछली बार 47. 92 फीसदी मतदान हुआ था।
गुजरात में आज के मतदान के साथ भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी तथा पार्टी के वयोवृद्ध नेता आडवाणी की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गया। ये दोनों नेता गांधीनगर में शुरुआती मतदान करने वालों में शामिल थे।
लोकसभा चुनाव के शुरुआती छह चरणों में 349 सीटों के लिए मतदान हो चुका है। लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं और आज के मतदान के साथ ही इनमें से 438 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। शेष 105 सीटों के लिए 7 मई :64 सीटें: और 12 मई :41 सीटें: को मतदान होगा। मतगणना 16 मई को होगी।





















