
नई दिल्ली, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अटकलों पर विराम लगाते हुए महिला पत्रकार अमृता राय से अपने रिश्ते को कबूल लिया है. अमृता राय ने भी दिग्विजय सिंह के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। सोशल साइट ट्विटर के ज़रिए दिग्विजय सिंह ने इस बात का खुद ही खुलासा कर दिया है कि उनके और टेलीविजन पत्रकार अमृता राय के बीच संबंध है। दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर स्पस्ट करते हुए लिखा है कि ‘मुझे अमृता राय से अपने रिश्तों को कबूल करने में कोई हिचक नहीं है। उन्होंने और उनके पति ने पहले ही आपसी सहमति से तलाक का फैसला कर लिया है। जब ये हो जाएगा तो हम सार्वजनिक घोषणा करेंगे। लेकिन मैं अपनी निजी जिंदगी में ताक-झांक की निंदा करता हूं।’
अमृता राय ने भी दिग्विजय सिंह के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए ट्वीट करके कहा, ‘मेरा ईमेल/कंप्यूटर हैक किया गया और उसकी चीजों के साथ छेड़छाड़ की गई,और इनकी निजी पलों को इंटरनेट पर डाल दिया है. भारत में यह गंभीर अपराध है और मेरी प्रिवेसी में दखलंदाजी है। मैं इसकी निन्दा करती हूं। मैं अपने पति से अलग हो चुकी हूं और हमने आपसी सहमति के आधार पर तलाक की अर्जी दी है, इसके बाद मैंने दिग्विजय सिंह से शादी करने का फैसला किया है।’
दिग्विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह का निधन 2013 में हो गया था। टीवी ऐंकर अमृता राय भी काफी दिनों से अपने पति से अलग रह रही थीं और दिग्विजय सिंह के साथ व्यक्तिगत कार्यक्रमों में अक्सर साथ देखि जा रही थी.
जिस पर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह के पत्रकार अमृता राय रिश्ते के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा था। इस बारे में कुछ फोटो और विडियो भी पोस्ट किए जा रहे थे। शायद इसी वजह से दिग्विजय सिंह और अमृता राय ने लोकसभा चुनावों के बीच अपने रिश्ते की घोषणा की है।
दिग्विजय सिंह ने 11 अप्रैल को एक ट्वीट में कहा था, ‘मैं विधुर हूं और अगर मैं दोबारा शादी करता हूं, तो डियर फेंकू की तरह नहीं छिपाऊंगा।’माना जा रहा है कि मोदी पर एक युवती की अवेध जासूसी पीछा करने और उसके टेलेफोन टेप के आरोपों का ये पलटवार हे.
जिस पर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह के पत्रकार अमृता राय रिश्ते के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा था। इस बारे में कुछ फोटो और विडियो भी पोस्ट किए जा रहे थे। शायद इसी वजह से दिग्विजय सिंह और अमृता राय ने लोकसभा चुनावों के बीच अपने रिश्ते की घोषणा की है।
दिग्विजय सिंह ने 11 अप्रैल को एक ट्वीट में कहा था, ‘मैं विधुर हूं और अगर मैं दोबारा शादी करता हूं, तो डियर फेंकू की तरह नहीं छिपाऊंगा।’माना जा रहा है कि मोदी पर पत्नी को छोड़ने और एक युवती की अवेध जासूसी पीछा करने और उसके टेलेफोन टेप के आरोप लगाकर मोदी के चरित्र पर प्रश्न करने का ये पलटवार हे.




















