देवगढ़। भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को लेकर एक नई चुनावी तकरार शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह नरेंद्र मोदी का पक्ष लेते हुए बयान दिया है। बयान पर विरोधी दलों की प्रतिक्रियाएं शुरू हों चुकी हैं। गिरिराज सिंह ने बयान दिया है कि पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी का विरोध करने वालों को लोकसभा चुनाव के बाद पाकिस्तान जाना पड़ेगा।
देवगढ़ के मोहनापुर मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कल कहा था, “” जो लोग मोदी का विरोध करते हैं, वे पाकिस्तान की ओर देख रहे हैं और ऎसे लोगों का स्थान पाकिस्तान में है, भारत में नहीं.””
संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा, “” केंद्र सरकार गोमांस के निर्यात पर सब्सिडी देती है लेकिन गाय पालने वालों को नहीं.””






















