नई दिल्ली। माकपा ने आज कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी की वाराणसी से उम्मीदवारी संघ परिवार के अशुभ राजनीतिक संदेश से भरी हुई है जिसमें हिन्दुत्व एजेंडा को परोक्ष रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
माकपा महासचिव प्रकाश करात ने यहां कहा कि इस तथ्य के कारण प्रकट रूप से हिन्दुत्व एजेंडे को प्रदर्शित नहीं किया जा रहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले डेढ़ दशक में यह लोगों को उत्साहित नहीं कर पा रहा है। लेकिन अब इसी राजनीतिक संदेश को परोक्ष रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
पार्टी के मुखपत्र ‘‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’’ के आगामी अंक में लिखे एक आलेख में उन्होंने कहा, ‘‘राममंदिर के लिए आक्रामक हिन्दुत्व अभियान में शामिल सभी पुराने चेहरे फिर से मैदान में आ गए हैं।’’
माकपा महासचिव प्रकाश करात ने कहा कि कल्याण सिंह भाजपा में फिर शामिल हो गए हैं और पार्टी ने उनके पुत्र को उतारा है। इसके अलावा उमा भारती एवं साक्षी महाराज भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रहे हैं। अपने को गर्व से ‘‘हिन्दू राष्ट्रवादी’’ कहने वाले मोदी इस लड़ाई का नेतृत्व करेंगे।























