चेन्नई.डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि बुधवार को अप्रत्याशित रूप से कांग्रेस पर मेहराबन हो गए। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को माफ करते हैं और चुनाव बाद उसे समर्थन देंगे।
करुणानिधि ने कहा कि यदि चुनाव के बाद कांग्रेस मदद मांगती है तो डीएमके उसे माफ कर देगी और सरकार बनाने में उसकी मदद करेगी। हालांकि कांग्रेस ने 2जी मामले में नहीं बचाके विश्वासघात किया था लेकिन हम धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए उसे समर्थन देंगे। डीएमके यूपीए का सहयोगी पार्टी रही है। लेकिन पिछले साल करुणानिधि ने गठबंधन को आगे बढ़ाने से मना कर दिया था।
डीएमके प्रमुख का यह बयान ऐसे समय आया है जब पार्टी से निष्कासित एमके अलागिरी से कांग्रेस के कई नेताओं ने मुलाकात की थी। अलागिरी ने चुनाव में डीएमके के खिलाफ कांग्रेस को मदद का आश्वासन दिया था।






















