नई दिल्ली. कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी छठी सूची में भी वाराणसी सीट के लिए किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। वाराणसी लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं।कांग्रेस वाराणसी से नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर देने का इरादा कई बार जता चुकी है, मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से सबकी निगाहें इस सीट पर टिकी हैं कि कांग्रेस यहां से अपने कद्दावर नेता दिग्विजय जिसे मोदी और साम्प्रदायिकता का घोर विरोधी मन जाता हे और जिसने हर हर महादेव के जयकारे पर वाराणसी और देश के हिन्दुयो की आहात हो रहे भाव पर जोरदार डंग से बात रख कामयाबी पाई को उम्मीदवार बनती हे या अपने स्थायी चरित्र की तरह फिर किसी अन्तरद्वन्द में उलझ के रह जाए।
मीडिया सर्वे में लगता हे की दिग्विजय सिंह स्थानीय नेताओ की तुलना में मोदी को वाराणसी में बाधे रखने में सफल रह सकते हे और उत्तरप्रदेश के विशेषकर बनारस के अपने धार्मिक संबंधो के चलते मोदी को टक्कर दे उलटफेर भी कर सकते हे.
लेकिन अपनी छठी सूची में भी कांग्रेस ने किसी दावेदार का नाम यहां से घोषित नहीं किया है। जबकि, पार्टी ने भी पिछले हफ्ते ही इस ओर संकेत किया था कि वो जल्द ही इस सीट पर कोई फैसला ले सकती है।





















