कुआलालंपुर. मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक ने कहा है कि मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान एमएच370 पर सवार सभी यात्रियों की मौत की आशंका है.
प्रधानमंत्री ने कहा है कि सैटेलाइट से मिली तस्वीरें के विश्लेषण से इस बात के संकेत मिले हैं कि विमान संख्या एमएच370 की यात्रा हिन्द महासागर के दक्षिणी हिस्से में समाप्त हुई और इस बात की भी आशंका है कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई हो.
नजीब रज़ाक ने बताया कि लापता विमान में यात्रियों और चालक दल सहित कुल 239 लोग सवार थे.
मलेशिया एयरलाइन का विमान संख्या एमएच370 आठ मार्च को उड़ान भरने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गया था. यह विमान कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा था.
मलेशिया के प्रधानमंत्री ने यह घोषणा हिन्दी महासागर के दक्षिणी हिस्से में विमान को खोजने के लिए पाँच दिन तक चले अभियान के बाद की है.
सफर का अंतमलेशिया प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बारे में एयरलाइंस ने विमान में सवार लोगों को परिवार वालों को बता दिया है.एयरलाइंस ने परिवार वालों को जो मैसेज भेजा उसमें लिखा था कि “किसी भी उचित संदेह के बिन” ऐसा अनुमान है कि विमान नष्ट हो गया है और कोई भी नहीं बचा है.
फ्लाइट एमएच370 आठ मार्च को लापता हो गया था.हिंद महासागर के दक्षिणी हिस्से में पिछले पांच दिनों से अंतरराष्ट्रीय खोज अभियान जारी था.
उन्होंने बताया कि ब्रिटेन की हवाई दुर्घटना जांच शाखा और ब्रिटेन की कंपनी इनमारसेट से मिल उपग्रह आंकड़ों के ताजा विश्लेषणों के आधार पर “हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि एमएस370 ने दक्षिणी गलियारे की ओर उड़ान भरी, और पर्थ के पश्चिम में हिंद महासागर के बीच में इसकी अंतिम स्थिति थी.”
उन्होंने बताया, “यह एक दुर्गम स्थान हैं, किसी भी संभावित स्थल से काफी दूर. इसलिए मैं बेहद दुख और खेद के साथ आपको बता रहा हूं कि नए आंकड़ों के मुताबिक फ्लाइट एमएच370 का सफर हिंद महासागर के दक्षिण में खत्म हो गया.”























