नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मोदी को वाराणसी से चुनोती देने जा रहे लगते हे , ने एक बार फिर बीजेपी मोदी पर हमला किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि हर हर मोदी का नारा वापस लेने से हिंदुओं का सम्मान बच गया. दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि हर हर मोदी का नारा शंकराचार्य की डांट के बाद वापस लिया गया. यह नारा वापस लेने से महाराज ने हिंदुओं का सम्मान बचा लिया.
गौरतलब है कि रविवार को हर हर मोदी नारे को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया था जब द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से बात की थी और हर हर मोदी नारे को भगवान का अपमान बताया था. मोहन भागवत ने भी हर हर मोदी नारे के धर्म का अपमान माना .
कुरुक्षेत्र में तब्दील हो चुकी काशी में हर कोई मुद्दे की ताक में है, और ऐसे में भाजपा ने देखा की हर हर महादेव नारे का उपयोग करने से न केवल वाराणसी की जनता आक्रोशित हे बल्कि देश विदेश के हिन्दुओ की धार्मिक भावना भी इससे आहत हो रही हे , ऐसे में इस जयकारे से लाभ के बदले हानी अधिक होने से दिन भर इस नारे को सही बताने पर भी संघ बीजेपी को इसे बापस लेना पड़ा, निर्मला सीतारमण को कहना पड़ा की हमारा नारा हे “अबकी बार मोदी सरकार”, लेकिन लगता हे कि बीजेपी ने अपने विरोधियों को बैठे-बिठाए मुद्दा दे दिया है.
इसके बाद मोदी ने ट्वीट करके अपने समर्थकों से अपील की थी कि कुछ उत्साही समर्थक हर हर मोदी का नारा लगा रहे हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन मेरी उनसे प्रार्थना है कि वे भविष्य में इस नारे का उपयोग न करें.
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने वाराणसी (काशी) लोकसभा सीट से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना उम्मीदवार बनाया है. मोदी अपनी उम्मीदवारी से पहले 20 दिसंबर को वाराणसी में रैली को संबोधित करने आए थे. उसके पहले उन्होंने आगरा में रैली को संबोधित किया था और वहीं पर भाजपा ने ‘हर हर मोदी, घर घर मोदी’ का नारा दिया था.
इस नारे के विरोध मे कांग्रेस और आप जेसी पार्टियों के समर्थको ने “हार हार मोदी” “डर डर मोदी” “थर थर मोदी” नारा दिया.
वाराणसी में सपा कार्यकर्ता मोदी का मुखर विरोध कर नारा लगा रहे हैं कि मोदी बनारस से वापस जाओ। यहां तक कि मोदी के पोस्टर पर कालिख भी पोते गए हैं।




















