नई दिल्ली: पौड़ी गढ़वाल से सांसद सतपाल महाराज कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इसकी औपचारिक घोषणा की। कांग्रेस छोड़ने की वजह सतपाल महाराज और राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच की अनबन है।
बीते दिन हरीश रावत ने एक बयान में कहा था कि राज्य की पांच में तीन सीटों पर कांग्रेस की जीत पक्की है, जिन दो सीटों को छोड़ा गया था उनमें से एक सतपाल महाराज की सीट पौड़ी भी है। इसी बात से सतपाल नाराज चल रहे थे। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर भी उनका दावा था, लेकिन पार्टी आलाकमान की अनदेखी से भी वे नाराज थे।
कांग्रेस ने आज उन अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि भाजपा में शामिल हो गए पौड़ी गढ़वाल के सांसद सतपाल महाराज के करीबी विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं और हरीश रावत सरकार के अल्पमत में आ जाने की आशंका है।






















