पेरिस: फ्रांस के विदेशमंत्री ने कहा है कि यूक्रेन को लेकर तनाव और क्रीमिया में रूसी घुसपैठ के बीच समूह आठ (जी-8) के देशों ने रूस को इस समूह की बैठक में हिस्सा लेने से निलंबित कर दिया है।
इस समूह के अन्य सदस्यों ने जी-8 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को पहले ही खत्म कर दिया है, जो इस साल जून में रूस को सोची में आयोजित करना था।
फ्रांस के विदेश मंत्री लारेंट फैबियस ने यूरोप-1 रेडियो पर कहा कि जी-8 के सिलसिले में हमने रूस को हिस्सा लेने से मना करने का निर्णय लिया है और इसका मतलब है कि अन्य सभी सात देश रूस के बगैर बैठक करेंगे।
फैबियस ने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। हालांकि विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन संकट के बावजूद रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन फ्रांस में डी. दिवस समारोहों के लिए छह जून को आमंत्रित हैं। फैबियस ने कहा, ‘राष्ट्रपति पुतिन आमंत्रित हैं.. और फिलहाल वह आमंत्रित रहेंगे।’
क्या हे 8 आठ का समूह समूह-8 (अंग्रेजी: Group of Eight =G8) एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच (फोरम) है। इस मंच की स्थापना फ्रांस द्वारा 1975 में समूह-6 के नाम से विश्व के 6 सबसे धनी राष्ट्रों की सरकारों के साथ मिल कर की थी, यह राष्ट्र थे फ़्रांस, जर्मनी,इटली, जापान, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका। 1976 में इसमे कनाडा को शामिल कर लिया गया और मंच का नाम बदलकर समूह-7 कर दिया गया। 1997 में इसमें रूस भी सामिल हो गया और मंच का नाम समूह-8 हो गया। समूह-8 के अन्तर्गत सदस्य राष्ट्र यूरोपियन संघ का प्रतिनिधित्व भी करते हैं पर इसे एक सदस्य या मेजबान के रूप में अभी शामिल नहीं किया गया हैं। [1] “समूह-8″ को इसके सदस्य राष्ट्रों या वार्षिक रूप से होने वाले समूह-8 शिखर सम्मेलन जिसमे सदस्य राष्ट्रों की सरकारों के प्रमुख भाग लेते हैं, के लिए प्रयोग किया जा सकता है। प्रत्येक वर्ष, इस बैठक की मेजबानी का दायित्व सदस्य राष्ट्रों में इस क्रम से घूमता है: फ़्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त राजशाही, रूस,जर्मनी, जापान, इटली और कनाडा।





















